फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के नायक ने दी से मारने की धमकी, तीन माह बाद हुआ गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

हरियाणा गायिका एवं डांसर सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर दी थी धमकी
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी गायक एवं डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक रागनी को लेकर केस दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सेना में तैनात नायक योगेंद्र सिंह फौगाट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। बुधवार को कोर्ट आरोपी फौजी की जमानत पर सुनवाई करेगी। थाना खेड़कीदौला में जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी फौजी के पास से वह मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

जिससे उसने फोन कर शिकायतकर्ता सतपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। अदालत से आरोपी की एक दिन की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन अदालत ने रिमांड देने से मना कर दिया। उसकी जमानत पर सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि गांव खांड़सा निवासी सतपाल ने हरियाणा की रागिनी गायिका और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने की धाराओं में थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज कराया हुआ है। आरोप है कि इसी मामले में नायक योगेंद्र ने सतपाल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। झज्जर निवासी योगेंद्र सिंह फौगाट भोपाल में सेना में नायक पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें