फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता घुमाने के लिए बहा खून, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात कुत्ता घुमाने को लेकर कहासुनी के बाद चार लोगों ने कुत्ते के मालिक के घर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


साथ ही बचाव में सामने आए परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं, स्वरूप नगर में कुत्ता भगाने के लेकर झगड़े में पड़ोसियों ने हमला कर पिता-पुत्र समेत तीन को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

देर रात तलवार और रॉड से किया हमला

जानकारी के मुताबिक ऋषि पाल (40) सपरिवार जहांगीरपुरी में रहता था। बृहस्पतिवार रात उसका भतीजा दीपक (27) कुत्ते को पार्क में ले गया था। जहां कुत्ते को हटाने को लेकर कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दीपक घर आ गया।

आरोप है कि देर रात डेढ़ बजे दीपक से कहासुनी करने वाले चार लोग तलवार, लोहे की रॉड और चाकू लेकर उसके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही चारों ने परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। हमले में ऋषिपाल, उसका भतीजा दीपक, भांजा हैप्पी (27), भाई करमवीर (50) और महेंद्र (58)घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया। दीपक के बयान पर पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना: कुत्ते को लात मारी तो फोड़ा सिर

वहीं एक अन्य घटनाक्रम में कुत्ते को हटाने को लेकर विवाद में पड़ोसियों ने तीन का सिर फोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक वासुदेव सपरिवार आईपी कॉलोनी, बुराड़ी में रहता है।

बुधवार रात जब वह घर पहुंचा तो बाहर कुत्ता बैठा था। वासुदेव के कहने पर उसके बेटे संदीप ने पैर मारकर कुत्ते को भगा दिया। यह देखकर पड़ोसी कृपाल सिंह और अर्जुन सिंह वहां पहुंचे और पिता-पुत्र को देख लेने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद कृपाल और अर्जुन कुछ लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर वासुदेव के घर पहुंचे।

उन लोगों ने वासुदेव, संदीप और संदीप के मामा ओमप्रकाश का सिर फोड़ दिया और उनके हाथ तोड़ दिए। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने संदीप के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें