फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज व बाइक नहीं मिली तो गर्भवती बहू को मार दिया, दूसरी का पैर तोड़ा

Fri, 03 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हथनगांव में दहेज में फ्रिज व बाइक नहीं देने पर गर्भवती बहू को मार डाला। वहीं दूसरी बहू का पैर तोड़ दिया। दोनों बहू बहनें थीं। मौत की सुचना पाकर जब मृतका के परिजन हथनगांव पहुंचे तो उनके साथ भी पुलिस के सामने मारपीट की गई।
विज्ञापन


पुन्हाना पुलिस ने सास और दोनो लडकों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है राजस्थान के गांव दौसरस निवासी जरवर मजदूरी कर अपने बच्चों को पेट पालता है।

उसने एक बीघा जमीन को गिरवी रखकर अपनी दो बेटी शबाना और हारूनी की 31 मई 2015 को मेवात के गांव हथनगांव निवासी सद्दाम और इकबाल के साथ शादी की थी। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले शादी के ही दिन से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बारे में कई बार पंचायत कर लडका पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया। लड़की के पिता जरवर ने बताया कि ससुराल वाले दोनों बेटियों से मारपीट करते रहते थे।

करीब 15 दिन पहले बड़ी लड़की शबाना का पैर तोड़ कर उसे पिता के यहां दौसरस राजस्थान भेज दिया। बुधवार को छोटी लड़की हारूनी को उसके जेठ सद्दाम, पति इकबाल और उसकी सास ने लात, घूंसे और लाठियों से मारा।

हारूनी गर्भवती थी। उसके पेट में गहरी चोट लग गई जिससे वह बेहोश हो गई और उसने दम तोड़ दिया। हारूनी की मौत की सूचना उसकी ससुराल वालों ने पिता के यहां नहीं दी और उसे दफनाने का प्रयास किया जा रहा था।

पडो़स के लोगों से सूचना मिलने पर लड़के के पिता पक्ष के लोग जब वहां पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर भी मारपीट की गई। इंदाना चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर जेठ सद्दाम, पति इकबाल और उसकी सास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें