फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने कई बार पत्थर पर पटका फिर पेचकस से गोद डाला

Wed, 05 Apr 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
naresh yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-79 स्थित महागुन की कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़े ट्रक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हमलावरों ने पत्नी के सामने ही टैंकर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान महिला पति को बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आए।
विज्ञापन


घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में महागुन के मालिक अमित जैन और धीरज जैन समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सोरखा में नरेश यादव (50) पत्नी प्रीतम देवी व चार बच्चों के साथ रहता था। रविवार सुबह 6:45 बजे  वह पत्नी के साथ रोज की तरह पानी का टैंकर लेकर सेक्टर-79 स्थित महागुन की कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचा। साइट के गेट पर मिक्सर ट्रक भी खड़ा था।
 

नरेश ने ट्रक चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा

नरेश यादव की हत्या के बाद पसरा मातम। - फोटो : अमर उजाला
नरेश ने ट्रक चालक से गाड़ी पीछे करने को कहा। इसी बात पर कहासुनी के दौरान ट्रक सवार लोगों ने नरेश की पत्नी को धक्का दे दिया। विरोध करने पर चार लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। वहां खड़े गार्ड सब देख रहे थे लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने नहीं पहुंचा।

आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने नरेश के गले में पेचकस से हमला कर दिया। मारपीट का सिलसिला यही नहीं थमा। आरोपियों ने नरेश के सिर को कई बार पत्थर पर पटका। इसके बाद लहूलुहान हालत में वह काफी देर सड़क पर पड़ा रहा। उसने अपने छोटे भाई जय सिंह को फोन कर सारी जानकारी दी। 

इसके बाद भाई साइट पर पहुंच गया। नरेश ने बताया कि महागुन के मालिक अमित जैन, धीरज जैन, उनके कर्मचारी टीएमटी ड्राइवर धर्मेंद्र, सुपरवाइजर संजय, सुरक्षा कर्मी रामबक्श, सुरेश व रामभजन ने उसके साथ मारपीट की है। भाई व गांव के लोग नरेश को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले ग्रए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

एक घंटे तक तड़पता रहा नरेश

हत्या के बाद लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि साइट पर फर्स्टएड के अलावा अस्पताल पहुंचाने के सभी साधन मौजूद हैं, लेकिन किसी ने भी न तो पुलिस को सूचना दी और न ही नरेश को अस्पताल पहुंचाने की जहमत उठाई।

इस दौरान करीब एक घंटे तक वह घटनास्थल पर तड़पता रहा। कैलाश अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजनों ने पुलिस को फोन किया। इसके डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

महिलाओं ने किया जमकर हंगामा
घटना से नाराज सोरखा गांव की महिलाओं ने महागुन के पास आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने एक न सुनी।

इस दौरान जब वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए कहा तो आक्रोशित लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। बताया गया है कि हंगामा करने वाले लोगों की संख्या करीब 80 थी, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की संख्या मात्र 4-5 थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें