सेक्टर-56 थाना क्षेत्र फ्लैट के नाम पर सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी की पत्नी से साढ़े 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों पर अलग-अलग धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार महेन्द्रगढ़ निवासी अंजु पत्नी बाबूलाल गुरुग्राम में रहती है। बाबू बाल भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट आफिसर पद से रिटायर्ड होने पर हरियाणा में सरकारी नौकरी लग गई। अप्रैल 2005 से गुरुग्राम में परिवार के साथ रह रहे है।
पीड़िता का कहना है कि पति के संपर्क मे ईशपाल भारद्वाज आया। ईशपाल ने बताया कि वह भी पहले भारतीय एयरफोर्स में काम कर चुका है। ईशपाल भारद्वाज ने फ्लैट देने का ऑफर दिया। आरोपी ने उन्हें पहले बडख़ल फरीदाबाद में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाकर देने का झांसा दिया।
यहीं नहीं फर्रुखनगर में सवेरा ग्रुप आफ इस्टीट्यूट नाम से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेज खोल रहा है। ईशपाल ने गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर 55 में करीब एक एकड़ खाली जगह दिखाई । पीड़िता का कहना है कि वह लोग आरोपी के बातों में आ गए और सुनहरा अपना घर में एक फ्लैट बुक करा लिया।