फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या का राज?

Wed, 12 Feb 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में गोलियों से छलनी किए गए जीतराम उर्फ जीता ने भौंडसी जेल में रहने के दौरान कुछ बंदियों को यातनाएं दी थी।
विज्ञापन


उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उनसे अपने झूठे बर्तन तक साफ करवाए थे। इसी रंजिश के कारण ही जोहड़ी सांपका निवासी नरेश व मुंडनवास कमालपुर निवासी हवा सिंह ने जीता को ठिकाने लगाने योजना बनाई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के अनुसार इनका जीता गुर्जर के साथ जेल में ही किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जीता ने इनकी पिटाई कर दी थी।

कुछ समय पहले ही नरेश व हवा सिंह जेल से छूटे थे। इसके बाद जीता ने इन दोनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

यह भी पढ़ें: अदालत के दरवाजे पर कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या

जेल में यातनाएं झेलने के बाद जेल के बाहर भी चैन से नहीं जीने देने के कारण नरेश व हवा सिंह ने जीता को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, जिसे मंगलवार को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक आरोपियों के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए जोकि गांव खिजूरी निवासी प्रदीप व कमल हैं, ये दोनों गोली चलाने में शामिल नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें