फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झटके देकर बहू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर एक में मंगलवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर सहित दो अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

दिल्ली एनसीआर में बुधवार को दहेज हत्या का ये तीसरा मामला है। दहेज हत्या के दो मामले गुड़गांव के हैं जबकि तीसरा मामला फरीदाबाद का है।

रात भर दिए बिजली के झटके

पुन्हाना के गांव डूंगेजा के ताहिर ने बताया कि दो साल पहले उसने अपनी दो बेटियों की शादी फिरोजपुर झिरका के मोहम्मद अली के बेटे बिलाल व शाहिद से अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर की थी। लेकिन शादी के बाद बड़ा दामाद बिलाल और दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी महनाज को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

कई बार घर से बहार निकाल दिया करता था। इस मसले को सुलझाने के लिए कई पंचायतें हुईं इसके बावजूद मामला नहीं सुलझा। ताहिर का आरोप है कि 17 जुलाई को आरोपियों ने फिर दहेज को लेकर मारा पीटा और उसे बिजली के करंट लगाकर यातनाएं दीं।

इसके बाद मंगलवार की रात इतनी पिटाई की कि महनाज की जान ही चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

दहेज की डिमांड से परेशान होकर की आत्महत्या

वहीं, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दहेज के दबाव में नवविवाहिता ने फांसी पर लटककर जान दे दी। पुलिस जांच में मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

जानकारी के अनुसार पटेल नगर में मकान नंबर 35/5 में रहने वाले नवविवाहित दंपत्ति की पत्नी गीता (21) ने मंगलवार को अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। घटना के कुछ देर बाद उसका पति सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के आने तक मामला दर्ज नहीं किया। बुधवार सुबह मृतका के पिता मध्यप्रदेश निवासी बच्ची सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीन महीने पहले उसकी बेटी गीता को बहला-फुसलाकर ले आया था। जिसके बाद दोनों प्रेम विवाह कर लिया था।

शादी के कुछ दिनों बाद ही उसने फोन करके बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे है। जिसे लेकर वह काफी परेशान थी। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति आकाश, सास रेशम देवी, ननद शंकुतला समेत देवर और ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बहू की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ससुरालियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के चंदावली गांव निवासी देवदत्त के पुत्र राहुल की शादी इसी साल 24 फरवरी को ग्रेटर नोएडा की भावना (22) से हुई थी।

शादी के बाद ससुराल वालों ने स्कॉर्पियो और दस लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। ये सब न मिलने पर बुधवार को ससुराल वालों ने भावना की हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें