फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के प्यार में पत्नी को मार डाला!

Sat, 18 Jan 2014 05:39 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के एनआईटी की नेहरू कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने मृतका के पति व जेठानी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले मेरे बाप ने मेरा रेप किया था'

थाना एसजीएम नगर में दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी ओम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रेनू की शादी 2009 में नेहरू कॉलोनी निवासी जितेंद्र से हुई थी।

जितेंद्र रेनू पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। रेनू को पता लगा कि उसके पति जितेंद्र के अपनी भाभी से संबंध है।

यह भी पढ़ें: शौचालय में लिखा महिला नेता का फोन नंबर, आ रहे अश्लील कॉल

जब रेनू ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मृतका के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पति और जेठानी ने मिलकर रेनू की हत्या कर दी। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें