फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिश्ा महिला से गैंगरेप में एक नाबालिग भी शामिल

Sat, 18 Jan 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में डेनमार्क की महिला पर्यटक से लूटपाट और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक नाबालिग है।
विज्ञापन


इन तीनों को मिलाकर इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शुक्रवार को पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान राजू (24) और अर्जुन (20) के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग की उम्र 17 साल है।

यह भी पढ़ें: जबरन शराब पिलाकर किया था विदेशी महिला से गैंगरेप

पुलिस के अनुसार डेनमार्क की रहने वाली 51 वर्षीय महिला ने गत बुधवार को आठ युवकों के खिलाफ लूटपाट और गैंगरेप का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी नशेड़ी है। उसके बाद से पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर बदमाशों की पहचान करने के साथ-साथ वारदात की जगह से सबूत इकट्ठा किया।
विज्ञापन


वहीं गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अदालत ने पुलिस को आरोपी से पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड दिया है। मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस पहले ही रिमांड पर ले चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को 20 जनवरी को कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें: 'हमारे बदन को छूने की कोशिश करते हैं'

तीस हजारी अदालत के एसीएमएम सुधांशु कौशिक ने आरोपी राजू उर्फ भज्जी को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरपीएफ ने राजू को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कंपाउंड से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। आरपीएफ ने राजू को संबंधित कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों से पीड़िता का आईपैड बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक डिविजनल रेलवे ऑफिसर क्लब के पास 6-7 लोगों ने चाकू की नोंक पर पहले महिला के साथ लूटपाट की, बाद में उसके साथ गैंगरेप किया था। पहाड़गंज थाने में लूटपाट और गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता 15 जनवरी को डेनमार्क लौट गई।

आज भी खुलेआम इलाके में घूम रहे है नशेड़ी
दिल्ली पुलिस नशेड़ियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। राजधानी के अलग-अलग जगहों पर नशेड़ियों को खुलेआम नशा कर घूमते हुए देखा गया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस जगह पर नशेड़ियों ने डेनमार्क की महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया, वहां भी वह अन्य दिनों की तरह घूमते हुए नजर आए। डेनमार्क की पर्यटक के साथ वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रह रहे करीब पचास से ज्यादा स्मैकियों को पुलिस ने पकड़ा।

यह भी पढ़ें: महिला की जींस तक उतार ले गए दरिंदे

खास बात यह है कि जिस स्टेट एंट्री रोड के पास पार्क में नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां भी नशेड़ी नशा का सेवन कर मौजूद थे। इसके अलावा कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट, यमुना बाजार, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, दरियागंज, जामा मस्जिद सहित अन्य जगहों पर स्मैकियों को अन्य दिनों की तरह ही दिखा गया।

इंटरपोल के जरिए मिली मेडिकल रिपोर्ट, दुष्कर्म की पुष्टि
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को पीड़ित महिला का प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट मिल गई है। इंटरपोल के जरिए मिली मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान होने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट पर डॉक्टरों से राय ले रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से डेनमार्क पहुंचने के बाद पीड़िता ने वहीं के एक अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई थी।

रिकॉर्ड रखने का काम शुरू
दिल्ली पुलिस ने नशेड़ियों पर लगाम कसने की तैयारी के तहत उनका रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम नशेड़ियों का फोटो खींच रही है और उनके रहने के ठिकानों का ब्यौरा इकट्ठा कर रही है। अहम है कि एक दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने इलाके में रहने वाले नशेड़ियों का डाटा रखने और उनका आपराधिक रिकॉर्ड तलाशने के निर्देश दिए थे।

यह आ रही है दिक्कत
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत नशेड़ियों को रखने की है। कोई भी स्वयं सेवी संगठन उन्हें अपने साथ रखना नहीं चाहता। कुछ माह पहले स्मैकियों को पंत अस्पताल के पास बने शेल्टर में रखा गया। लेकिन नशेड़ी वहां एक सप्ताह ही रहे और वापस उन्हीं जगहों पर पहुंच गए जहां से उन्हें हटाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें