अलीपुर इलाके में एक महिला ने प्रॉपर्टी व झगड़े से परेशान होकर अपनी सास और ननद की हत्या करवा दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को खेत में आठ फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया।
बहू ने हत्या करवाने के लिए आरोपियों को छह लाख रुपये देने का वायदा किया था। पुलिस ने आरोपी बहू और उसके दो सहयोगियों को दबोच लिया है। पकड़ा गया एक आरोपी तांत्रिक है।
पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गत 13 जून को मुखमेलपुर निवासी इंद्रावती (75) और उसकी बेटी गीता(40) गायब हो गई। परिवार वालों ने उनकी काफी तलाश की।
पकड़ा गया एक आरोपी तांत्रिक है

छह करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए रची साजिश
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि इंद्रावती के पास छह करोड़ की प्रॉपर्टी थी। सुदेश को शक था कि इस प्रॉपर्टी में इंद्रावती की बेटी गीता को भी हिस्सा मिल सकता है। साथ ही सास और ननद से अनबन की वजह से सुदेश को काफी दिनों तक मायके में रहना पड़ा था।
इसलिए सुदेश ने दोनों से बदला लेने का फैसला किया। उसने खेत में काम करने वाले प्रदीप को उनकी हत्या करने के एवज में छह लाख देनेे का वायदा किया। प्रदीप ने सुदेश की मुलाकात तांत्रिक इकरामुद्दीन से करवाई।
इकरामुद्दीन ने इंद्रावती और गीता को भी समस्या का हल करने की बात कहकर उन्हें अपने वश में कर लिया। 13 जून को इकरामुद्दीन ने तांत्रिक क्रिया के लिए मां-बेटी को बख्तावरपुर के खेत में बुलाया, जहां प्रदीप व इकरामुद्दीन ने दोनों को नशा मिलाकर जूस पिला दिया और फिर उनकी हत्या कर दी।