फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने की महिला से छेड़छाड़, भाई ने बचाया तो पति ने धमकाया

Tue, 25 Oct 2016 12:07 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
एक महिला को उसके ससुर ने बुरी नीयत से दबोच लिया, पीड़िता के शोर मचाने पर भाई ने आकर उसे बचाया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति भी अपने पिता का बचाव कर रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिली है। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला घरेलू काम करती है।
विज्ञापन


पी‌ड़‌ित के मुताबिक, 12 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे वह किचन में खाना बनाने के बाद वह अपने कमरे में जाने के लिए निकली। आरोप है कि उसी समय ससुर ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन अपने कमरे में ले गया। बेड पर पटक कर ससुर ने उसके साथ शारीरिक छेड़खानी शुरू कर दी।   पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई तो शोर सुनकर उसका भाई आ गया। आरोप है कि ससुर ने पीड़िता के भाई को गालियां दीं और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक थोड़ी ही देर में उसके पति पति ने फोन पर कहा कि उसके पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करे और जैसा पिता कह रहा है वैसे ही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि मामला घरेलू हिंसा का है, पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें