फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PhD छात्रा से छेड़छाड़ सहपाठी ने की अश्लील हरकत

Sat, 20 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-125 स्थित एक विवि से पीएचडी कर रही एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके क्लासमेट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दिल्ली निवासी छात्रा सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय से इकोनोमिक्स विषय से पीएचडी कर रही है। दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी आरोपी छात्र भी इसी कॉलेज से पीएचडी कर रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-39 में दी गई शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार को छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसका विरोध किया और कॉलेज स्टाफ को छेड़खानी के बारे में सूचित किया। मामला गरमाने पर कॉलेज पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें