ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो लड़कों ने उसके भाई को पीट दिया। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रिया (काल्पनिक नाम) अपने परिजनों के साथ ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी में रहती है। रविवार को पुलिस को दी शिकायत में रिया ने बताया कि दोपहर को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।
पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी से कटवाया पति का गला
आरोप है कि इसी दौरान भूड़ कॉलोनी निवासी जीतू उर्फ टंगन और नहर पार सब्जी मंडी निवासी चंकू ने उस पर फबतियां कसीं। उसके भाई ने लड़कों का विरोध किया, तो दोनों लड़के उसे मारने दौड़े।
आरोप है कि लड़की व उसके भाई ने बचने के लिए घर के अंदर आकर दरवाजा बंद कर लिया, तो आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस आए और भाई पर हमला कर दिया। उसके सिर में चोटें आईं हैं।