फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन की युवती से लोधी गार्डन में छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लोधी गार्डन में विदेशी युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विदेशी युवती को कसकर पकड़ लिया और काफी देर तक उसे पकड़े रखा।
विज्ञापन


विदेशी युवती खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती हुई इधर-उधर भागती रही। शिकायत मिलने पर नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी स्पेन एंबेसी को दे दी है। सरेआम हुई इस घटना के बाद पीड़ित विदेशी युवती काफी डरी व सहमी हुई है।
Trending Videos

भागते हुए आया और युवती को जकड़ लिया

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 23 वर्षीय युवती रोना (बदला हुआ नाम) बार्सिलोना, स्पेन की रहने वाली है। वह अपनी महिला दोस्त के साथ छह जुलाई को टू‌रिस्‍ट वीजा पर भारत घूमने आई है।

आगरा आदि जगह घूमने के बाद वह एक-दो दिन पहले दिल्ली घूमने आई थी। रोना रविवार शाम करीब पौने छह बजे अपनी हमवतन महिला दोस्त के साथ लोधी गार्डन में घूम रही थी।

उसी दौरान एक युवक उसकी तरफ भागता हुआ आया और उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद आरोपी रोना के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल में काम करता है आरोपी

रोना ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। जब मौके पर गार्डन में अन्य लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी गार्डन से भागने लगा। गार्डन में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी व तुगलक रोड़ थाने में तैनात सिपाही बाबूलाल ने काफी दूर पीछाकर आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद उसे तुगलक रोड ले जाया गया। आरोपी की पहचान बदरपुर निवासी गिरी (24) के रूप में हुई। वह नई दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के समय आरोपी ने शराब पी रखी थी।

मेडिकल जांच में आरोपी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी गिरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें