फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्रा से छेड़छाड़, नाजुक अंगों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बीकॉम की छात्रा को पड़ोसी युवकों ने अपने घर में घसीटकर छेड़छाड़ की। वारदात के दौरान आरोपियों ने छात्रा के कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लातों से हमला किया। छात्रा के चिल्लाने की आवाज उसके परिजन आए तो आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।

मामले की शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (20) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहती है।
विज्ञापन


वह डीयू से बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे वह किसी काम से घर से निकली। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले प्रमोद व उसके तीन बेटे अंकित, अमित और रिंकू ने उसे घर में घसीट लिया।
Trending Videos

पिता ने बेटों संग फाड़े डीयू छात्रा के कपड़े

युवती को घर में घसीटने के बाद प्रमोद और उसके तीनों बेटे सपना के साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। सपना के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और छोटी बहन पड़ोसी के घर पहुंची तो बेटी को बदहवास पाया।

सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रमोद का एक लड़का सपना को परेशान करता था।

इसकी शिकायत उसने थाने में की थी। तभी से प्रमोद का परिवार सपना के परिवार से रंजिश रखे हुए था। हर्ष विहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को हाथ-पैर बांधकर पीटा

दिल्ली के लाजपत नगर में बृहस्पतिवार देर रात सीनियर सिटीजन महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये और जेवर लूटने का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे, लेकिन किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जिले के स्पेशल स्टाफ को जांच में लगाया है।

पुलिस के अनुसार, आई ब्लाक, लाजपत नगर-3 निवासी उषा (80) ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। रात करीब 2:30 बजे लोहे की खिड़की उखाड़कर तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। उषा दवाई लेकर सो रही थीं। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधने के बाद जमकर पिटाई की जिससे वे बेहोश हो गईं। इसके बाद बदमाश वारदात अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

उषा को जब होश आया तो उन्होंने इमरजेंसी बेल बजाई। इससे परिवार के अन्य सदस्य जग गए और रात 3:30 बजे पुलिस को सूचना दी। उषा को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। क्राइम टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें