गुड़गांव में डीएलएफ स्थित एक निजी कंपनी की पूर्व महिलाकर्मी ने कंपनी डायरेक्टर समेत दो अधिकारियों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि इसी दबाव के चलते उसे कुछ दिनों पहले कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा।
महिला की शिकायत के बाद कंपनी के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने धारा 354ए और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।