फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सामान लेने गई बच्ची से अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर में एक छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक परिवार सदरपुर में ही किराये के मकान में रहता है। शुक्रवार सुबह परिवार की छह साल की बच्ची पास स्थित दानिश के किराने के दुकान पर कुछ खरीदने गई थी।

बताया गया कि आरोपी ने मौका पाकर बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ करने पर बच्ची रोने लगी।
विज्ञापन

बच्ची की रोने लगी तो मुंह दबाने की कोशिश

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों को जब माजरा समझ में आया तो आरोपी ने एक बार वहां से भागने  की भी कोशिश की।

लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस भी वहां पहुंच गई। बच्ची के परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, सेक्टर-58 क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह जानकारी सीओ-2 विश्वजीत श्रीवास्तव ने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें