फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ड्राइवर ने की असम की युवती से अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव सेक्टर-55 में रहने वाली असम की एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन


युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़िता यहां की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह भाई के साथ रहती है। आरोप है कि नाथूपुर निवासी मनोज कुमार उसके घर में घुस आया।

उसी बस से रोज काम पर जाती है युवती

नशे में धुत युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। फिर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर युवती का भाई जाग गया और उसने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में युवती ने बयान दिया कि आरोपी बस चालक है। वह उसी बस से कंपनी आती-जाती है।

इसके चलते उसे घर की जानकारी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई विजय कुमार के अनुसार आरोपी शराब के नशे में धुत था। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हवस के पुजारी मामा ने भांजे को बनाया शिकार

गुड़गांव के गांव फाजिलपुर ढाणी में ही होली के दिन 13 वर्षीय एक बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में सोमवार को बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया था। इसमें पीड़ित के मामा के बयान पर पुलिस ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसके भांजे के साथ कुकर्म किया।

मेडिकल परीक्षण में पुष्टि के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें