फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए मोबाइल झपटमारी की 500 वारदातों को अंजाम देने वाले

Mon, 19 Mar 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने झपटमारी की ताबड़तोड़ वारदात करने वाले दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल झपटमारी की करीब 500 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके कब्जे से छीने गए 60 महंगे मोबाइल फोन, पिस्टल, दो कारतूस व बाइक बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


आरोपी छीने गए महंगे मोबाइल फोन को औने-पौने दामों पर दुकानदार को बेच देते थे। दुकानदार इन मोबाइल फोन के आईएमईआई बदलकर आगे चोरी के सामान के बाजार में बेच देता था।

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार, झपटमारी की वारदातों में देखने में ये आ रहा था कि ज्यादातर मोबाइल फोन सुनसान जगह पर रात के समय छीने जाते थे।
विज्ञापन


उस समय पीड़ित मोबाइल पर बात कर रहा होता था। अपराध शाखा की इंटर स्टेट सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुनील की टीम को जांच में पता लगा कि आसिफ खान उर्फ बोनची गिरोह झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने जगप्रवेश चंद्रा अस्पताल के पास घेराबंदी कर सीमापुरी निवासी आफिस खान उर्फ बोनची (21) और ब्रह्मपुरी निवासी विशाल शर्मा (21) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके व बहुुस्तरीय प्रणाली के तहत झपटमारी करते थे। ये छीने गए महंगे मोबाइल फोन को बहुत ही सस्ते में रिसीवर को बेच देते थे।

रिसीवर इन फोन को दुकानदार को आगे बेच देता था। ये गिरोह पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, पूर्वी दिल्ली, साउथ, मध्य, नार्थ और नार्थ-ईस्ट में सक्रिय था। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मोबाइल झपटमारी की 400-500 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें