फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास मोबाइल शॉप संचालक से लूट

Sun, 12 Oct 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में शनि मंदिर केपास मोबाइल शॉप संचालक सौरव सिंह से मारपीट कर लूटपाट की गई। चार नकाबपोश बदमाश उनसे 21 हजार 300 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए।
विज्ञापन


सौरव ने बताया कि वे प्रताप विहार सेक्टर-12 के रहने वाले हैं। कौशांबी में जयपुरिया एंक्लेव में मोबाइल शॉप चलाते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे आटो से विजयनगर बाईपास पर उतरे।

पैदल घर की तरफ चलने लगे। शनि मंदिर के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों केबल पर उन्हें घेर लिया। उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें पीटा। एसएचओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें