फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को दांतों से काटकर मोबाइल छीना, पुलिस ने दो दिन बाद मामला दर्ज किया

Thu, 26 Oct 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त फ्री रजिस्ट्रेशन(वारदात के बाद तुरंत एफआईआर) का भले ही लाख दावे करें, मगर मुखर्जी नगर पुलिस के कानों पर उनके दावों की जू तक नहीं रेंगती। मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाश ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही युवती का मोबाइल का लूट लिया।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो एक बदमाश ने युवती को आंखों के ऊपर दांतों से काट लिया। इससे युवती की आंख बाल-बाल बच गई। मुखर्जी नगर पुलिस ने लूट की धाराओं में मामला दर्ज करने की बजाय चोरी व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला भी दो दिन बाद युवती केजानकारों के दवाब केबाद दर्ज किया गया है। युवती के रिश्तेदार दिल्ली पुलिस में सीनियर पदों पर तैनात हैं।

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाली युवती प्रिया(23, बदला हुआ नाम) मुजर्खी नगर स्थित पीजी-359 में रहती है और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवती बतरा सिनेमा से अपने पीजी जा रही थी

औरत
प्रिया 22 अक्तूबर को गोकलपुरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। सुबह के समय वह बतरा सिनेमा से अपने पीजी जा रही थी। जब वह पीजी के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका मोबाइल छीनने लगे। प्रिया ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने आंख के ऊपर युवती को दांतों से काट लिया। इससे युवती लहुलूहान हो गई और उसकी आंख बाल-बाल बच गई। युवती नीचे गिर पड़ी तो बदमाश उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

लहुलूहान अवस्था में युवती ने अपने पीजी पहुंची और पीजी संचालक को इसकी जानकारी दी। संचालक ने पुलिस को सूचना दी। प्रिया की मेडिकल जांच कराई गई। युवती एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुखर्जी नगर थाने के कई चक्कर लगाती रही मगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

युवती ने अपने कुछ जानकारों से पुलिस पर दवाब भी पड़वाया। बताया जा रहा है कि युवती के कुछ रिश्तेदार व भाई दिल्ली पुलिस में सीनियर पद पर तैनात है। इसकेबावजूद दो दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। युवती जब सीनियर पुलिस अधिकारियों से मिली तो लूट की धारा 392 में मामला दर्ज करने की बजाय छेड़छाड़ व चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें