कोच्चि से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-47 को बम की सूचना के चलते बंगलूरू में उतारना पड़ा। हालांकि बाद में कॉल फर्जी निकली। दरअसल दिल्ली में रह रहे एक युवक ने अपनी महिला दोस्त की खातिर फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी।
आईजीआई एयरपोर्ट व सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार तड़के युवक को दिल्ली में दबोच लिया।
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, केरल निवासी प्रतीश रोहिणी में रहता है और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट है। सोमवार को उसकी महिला दोस्त प्रीति (बदला हुआ नाम) कोच्चि से दिल्ली आ रही थी।