फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर बदमाशों ने कार लूटी

Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/दनकौर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्र के चालक से कार लूट ली, और वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। छात्र के पिता मोबाइल कंपनी में अधिकारी हैं।
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।  
नोएडा के सेक्टर-78 निवासी संजय गोयल एक मोबाइल कंपनी में अधिकारी हैं।   उनका बेटा अनुराग गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। रोजाना की तरह बुधवार को चालक प्रकाश, अनुराग को लेकर यूनिवर्सिटी आया था। अनुराग क्लास करने चला गया। प्रकाश ने कार यूनिवर्सिटी के सामने सर्विस रोड पर खड़ी कर रखी थी।   इसी बीच वह लघुशंका करने सड़क के किनारे चला गया, तभी वहां पर बाइक सवार तीन बदमाश आए और लघुशंका करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने जेब में रखी चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए।  
विज्ञापन
चालक ने वहां मौजूद पीसीआर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार चालक प्रकाश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें