फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बदमाशों की पुलिसकर्मी ने अपने फोन से कराई बात, निलंबित

Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पांच पुलिसकर्मी निलंबित
सपा नेता की हत्या के आरोपी हैं बदमाश 
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय में पेशी पर आए हत्यारोपी दो बदमाशों की उनके गुर्गों व रिश्तेदारों से फोन पर बात कराने पर एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों की गोपनीय ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


सपा नेता चमन भाटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद योगेश भाटी और मनोज भाटी की बुधवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेशी थी। बदमाशों को पेशी पर लाने के लिए हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार, दिनेश तिवारी व कांस्टेबल चालक विक्रम सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी की गोपनीय जांच कराई गई। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने फोन से बदमाशों की बात उनके गुर्गों से करा रहे थे। अनुशासनहीनता बरतने पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि पांचों पुलिसकर्मी बदमाशों को फोन से बात करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की यदि बदमाशों के साथ संलिप्ततता पाई जाती है तो उसको निलंबित कर विभागीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें