बदमाशों ने अफगान मूल के एक व्यक्ति को हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित से 300 डालर, एक लाख रुपये व दो मोबाइल लूटे हैं। पीड़ित को बदमाशों ने ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने का विज्ञापन डालकर अपने झांसे में लिया था।
हाल में पीड़ित हैदराबाद में रह रहा था। थाना नगीना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साजिद नामक युवक ने ओएलएक्स पर आई-20 गाड़ी सस्ते दाम पर बेचने के लिए विज्ञापन डाला था।
इस विज्ञापन को इस्माइल पुत्र शिर अलीजान निवासी खोस्ट, अफगानिस्तान जो कि हाल हैदराबाद के रविंद्रा नगर में रह रहा है, ने देखा। उसने गाड़ी खरीदने के लिए विज्ञापन के साथ लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इस गाड़ी को खरीदने के लिए बातचीत शुरू की।