फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक करतार सिंह की कार पर हमला, हमलावर फरार

Sun, 08 May 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ट्वीट कर सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
  • छत्तरपुर से विधायक हैं करतार सिंह
  • एमसीडी उप चुनाव के लिए कर रहे थे प्रचार

 
विज्ञापन
आप विधायक करतार सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह की कार पर रविवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस समय हुआ जब विधायक दक्षिणी दिल्ली में एमसीडी उप चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि हमले में विधायक को कोई चोट नहीं लगी लेकिन, उनका एक सहयोगी घायल हो गया। आप नेता दिलीप पांडे के मुताबिक जब हमला हुआ तो विधायक करतार सिंह कार में मौजूद थे।

कुछ लोगों ने उनकी कार पर ‌सरिये से हमला कर दिया। विधायक रविवार को एमसीडी उप चुनाव प्रचार के लिए लोगों से मिल रहे थे। हमले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ट्वीट में सीएम ने लिखा, लगता है कि कुछ लोगों को हार स्वीकार नहीं है, इसलिए हिंसा का सहार ले रहे हैं। हमलावर एक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।

Murderous assault on AAP MLA, Kartar Singh Tanwar. Chhatarpur. Driver is injured. Attackers were carrying pistol. Kartar is safe.— ashutosh (@ashutosh83B) May 8, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें