फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरी बहन के पास आई किशोरी को खेत में खींच बनाया हवस का शिकार

Tue, 01 Aug 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
अपने मौसेरी बहन के पास उसके ससुराल गई एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती की मेडिकल जांच भी करा दी गई है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने शिकायत दी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने मौसेरी बहन की ससुराल 20-25 दिन के लिए गई थी। 29 जुलाई को सुबह जब वह घर के पीछे बने पशुओं के स्थान पर चारा डालने गई तो वहां पहले से मौजूद युवक सहजाद पुत्र हकमुद्दीन निवासी सुल्तानपुर उसे जबरदस्ती खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी घटना अपनी मौसेरी बहन व उन्हें बताई। वे तुरंत वहां पहुंचे और आरोपियों के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत सुनना तो दूर उल्टा उनके साथ मारपीट कर दी। जिस पर नूंह के महिला थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन


जिसमें पुलिस ने सहजाद पुत्र हकमुद्दीन, जुहरुद्दीन पुत्र इसू, सलीम पुत्र हकमुद्दीन, मरियम व सन्नी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। नूंह महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें