फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद किशोर की हत्या, नग्न हालत में मिला शव

Thu, 21 Apr 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंगलवार को त्रिलोकपुरी में मौसी की शादी से हो गया था गायब
  • परिजनों ने मयूर विहार थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट 
  • पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिलोकपुरी इलाके से लापता 11 साल के किशोर का शव संदिग्ध हालात में बुधवार को कोंडली नहर से बरामद हुआ। शव नग्न हालत में था और शरीर पर चोटों के भी निशान थे। किशोर की शिनाख्त दानिश (11) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को मौसी की शादी से दानिश गायब हो गया था। परिजनों का आरोप है कि कुकर्म के बाद दानिश की हत्या कर दी गई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दानिश का शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार दानिश परिवार के साथ 32 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। इसके परिवार में मां बानो, पिता दिलावर के अलावा दो भाई व एक बहन है। दिलावर ऑटो चालक है। दानिश पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


दानिश के मामा सलीम ने बताया कि मंगलवार को दानिश की मौसी की शादी थी। अलीगढ़ से 33 ब्लॉक में बारात आई थी। सभी शादी में व्यस्त थे। इस बीच अचानक दानिश गायब हो गया।
विज्ञापन

शव से चंद कदमों की दूरी पर पड़े थे कपड़े

बारात जाने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। इधर देर रात को परिवार ने मयूर विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

बुधवार सुबह छह बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नग्न हालत में एक बच्चे का शव न्यू अशोक नगर इलाके स्थित कोंडली नहर में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकाला। शव की पहचान दानिश के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

शव से चंद कदमों की दूरी पर दानिश के कपड़े भी बरामद हुए। उसकी नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों का आरोप था कि कुकर्म के बाद उसकी हत्या की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें