फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, जूस में ज्वलनशील पदार्थ मिलाकर मारने का आरोप

Mon, 25 Jul 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बुराड़ी इलाके से नाबालिग को दो बार अगवा कर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पिता की हत्या की धमकी देकर पीड़िता का बयान बदलवाने की भी कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं होने पर उसे ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन


इसके चलते उसे पेट में गंभीर बीमारी हो गई। पीड़िता ने मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।  उधर, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। गत वर्ष 12 दिसंबर को स्कूल से लौटते समय पड़ोसी शिवशंकर (20) ने उसे बेहोश कर अगवा कर लिया। होश आने पर  पीड़ित ने खुद को एक कमरे में पाया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर तीन पर रेप

वहां शिवशंकर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर तीन बार दुष्कर्म किया। 21 दिसंबर को आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।  पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, उस समय किशोरी ने मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया।  पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। इसके कारण किशोरी अदालत में पुलिस के सामने दिए बयान से पलट गई।

इसके कारण आरोपी को जमानत मिल गई। फिर अदालत ने मामले की तारीख 16 मई तय की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 11 मई को आरोपी ने घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

दोबारा अगवा कर फिर किया रेप

इसके बाद 15 मई को पीड़िता को दोबारा अगवा कर रेप किया। पुलिस ने 26 मई को पीड़िता को स्वरूप नगर से बरामद कर लिया। 27 मई को पुलिस ने पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करवाया। इसमें उसने घर से परेशान होने की बात कही।
  गत 24 जून की रात किशोरी के परिजनों ने उसे लोक नायक अस्पताल में दाखिल करवाया। परिवार वालों ने बताया कि एक माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था और आरोपी ने उसे जूस में कोई ज्वलनशील पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।

पुलिस पीड़िता का बयान लेने अस्पताल पहुंची, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी। पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें