गाजियाबाद के विजय नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर एक मॉलकर्मी ने रेप किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों से इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक विजय नगर की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ईद के दिन अपनी बहनों के साथ एमएमएक्स मॉल में घूमने गई थी। इस दौरान उसकी पहचान मॉल के फूड कोर्ट में काम करने वाले कपिल से हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दिए।