ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने दो माह पूर्व अगवा की गई नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बुलंदशहर, अलीगढ़ व अन्य स्थानों पर रखकर पीड़िता से दो माह तक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी अजय यादव ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी 15 वर्षीय किशोरी को दो माह पहले अलीगढ़ निवासी सोमवीर फुसलाकर ले गया।
परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़पुरा गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद कर लिया।