फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में सो रही लड़की के साथ किरायेदार ने किया रेप, मौके पर पहुंचा भाई तो हुआ फरार

Thu, 25 May 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में एक किरायेदार ने कमरे में सो रही किशोरी को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता का भाई पहुंच गया, उसे देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोठियों में साफ सफाई का काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी के परिवार वालों ने सोदान और उसके बेटे लालू उर्फ विनोद को किराये पर कमरा दे रखा है। 

सोमवार की शाम काम करने के बाद किशोरी घर लौटी और रात को खाना खाने के बाद कमरे में सो गई। निजी कंपनी में काम करने वाले भाई के लिए उसने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। 

आरोप है कि रात करीब ग्यारह बजे विनोद उर्फ लालू दबे पांव उसके कमरे में घुस आया। लालू ने किशोरी से छेड़खानी की, तो उसकी आंख खुल गई। किशोरी ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। सहमी किशोरी का मुंह दबा कर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें