फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण से लौट रही थी छात्रा, पड़ोसी युवक ने कमरे में ले जाकर किया रेप

Sun, 16 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दिल्ली के नांगलोई इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला युवक है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप और पोक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 17 साल की छात्रा अपने मामा के साथ स्वर्ण पार्क इलाके में रहती है। वह इलाके में स्थित सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा है। गत 10 अप्रैल को पीड़िता के पड़ोस में जागरण का आयोजन किया गया था।

छात्रा जागरण में शामिल होने गयी थी। देर रात वह अकेले घर वापस आ रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संजय (22) ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपने कमरे पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन घरवालों को बताई पूरी बात

crime
जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। 

डरी सहमी छात्रा दो दिन तक किसी को घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन तीसरे दिन उसने अपनी बहन से सारी बात बता दी। बुधवार की शाम परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संजय से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें