पॉश इलाके नार्थ एवेन्यू में स्थित सांसद की कोठी में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। कोठी को सांसद कुछ दिन पहले ही खाली करके चले गए थे। कोठी के गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की।
नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार कोठी नंबर दो, तालकटोरा लाइन में जम्मू कश्मीर के सांसद रहते थे। वह कुछ दिन पहले ही कोठी को खाली करके चले गए थे।
कोठी की सुरक्षा में पवन कुमार (56) तैनात था। 16 जनवरी की शाम करीब चार बजे राष्ट्रपति भवन में रहने वाली बच्ची कोठी परिसर में लगे पेड़ से नीबू तोडने आ गई थी। बताया जा रहा था कि बच्ची के साथ किशोर भी मौजूद था।
आरोप है कि गार्ड ने बच्ची के साथ कोठी परिसर में अश्लील हरकतें की। वह बच्ची को एक साइड में ले गया था। अश्लील हरकतें करने से पहले आरोपी ने बच्ची को आईसक्रीम भी खिलाई थी। बच्ची ने रोते हुए घर जाकर ये बात अपने मां को बताई।