फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 12 साल के लड़के ने की ढाई साल की बच्ची की हत्या, शव से नोंच ली गई थी एक आंख और 1 पैर

Sat, 09 Jun 2018 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है। बच्ची की हत्या पड़ोसी 12 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म में विफल होने पर की थी। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 7
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग मंगलवार रात को बच्ची को मंगलवार रात अपने साथ ले जाता हुआ सीसीटीवी मेें कैद हुआ है। पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बच्ची के रोने पर गला दबाकर हत्या का अपराध कबूल कर लिया। हत्या करने के बाद परिजनों के साथ वह बच्ची को तलाशने भी गया था।
विज्ञापन

3 of 7
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के पिता के साथ काम करने वाले शख्स का नाबालिग बेटा बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता दिखा है। पूछताछ के बाद सामने आया कि आरोपी घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान लाइट चली गई और वह बाहर आया तो उसने बच्ची को घूमते हुए देखा। इसके बाद वह बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।

4 of 7
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
इस बीच बच्ची रोने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद नाबालिग घर लौट आया और बच्ची के परिजनों के साथ उसे ढूंढने का नाटक करने लगा। बताया गया है कि इस दौरान उसे बच्ची के जीवित होने का शक हुआ तो दोबारा मौका-ए-वारदात पर गया और बच्ची पर पत्थर से वार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
murder in greater noida - फोटो : अमर उजाला
भाई से मिलाने के बहाने ले गया था बच्ची के दो बड़े भाई हैं। दोनों भाई संभल में ही रहकर काम करते हैं। नाबालिग मासूम बच्ची को यह कहकर एकांत स्थान पर ले गया था कि वह उसके भाई से मिलवाएगा। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने यह भी कहा कि बच्ची उसके बाल खींचती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
दूसरा लड़का पकड़े गए नाबालिग को दिखाता था अश्लील फिल्में ढाई साल की बच्ची की दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर हत्या का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दो नाबालिग लड़के बच्ची को ले जाते दिखे हैं, लेकिन पुलिस ने छोटे लड़के पर कार्रवाई की है। जबकि वारदात से पहले दोनों ही क्राइम सीरियल देख रहे थे। पुलिस ने दावा किया है कि दूसरा लड़का मौका-ए-वारदात पर नहीं गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo pic
सवाल यह उठता है कि अकेले 12 साल के लड़के ने ही बच्ची को पांच सौ मीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश और हत्या की वारदात का दुस्साहस किया और दूसरा लड़का दोनों छोड़कर क्यों व कहां चला गया। पकड़े गए नाबलिग ने बताया कि जो दूसरा लड़का सीसीटीवी में कैद है। वह उससे आयु मेें बड़ा है। वही मोबाइल में उसे अश्लील फिल्म दिखाता है और अन्य कुकृत्य भी कराता है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दूसरा लड़का सीसीटीवी में दिख रहा है, लेकिन पड़ताल में उसके घटनास्थल पर जाने व वारदात करने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें