फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात मेवाती गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फरवरी माह में पुल प्रहलादपुर इलाके में पशु चुराने के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या करने के आरोप में कुख्यात मेवाती गैंग के चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव धौज, फरीदाबाद निवासी खुब्बी (25), गांव टिकारी खेड़ा, सेक्टर-55, फरीदाबाद निवासी मो. शानू उर्फ शान मोहम्मद (24), आजाद उर्फ रुड्डल (28) और जमशेद (30) के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त ने गैंग लीडर खुब्बी पर 50 हजार और अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 23 फरवरी को पुल प्रहलादपुर इलाके में बदमाश टाटा-407 लेकर मवेशी चुराने आए थे। इस बीच मवेशियों के मालिक कृष्ण और उसके रिश्ते के भाई रवि ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने गोलियां चला दी।
विज्ञापन


एक गोली रवि को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस बीच कृष्ण और अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो गोलियां चलाते हुए टाटा-407 समेत मौके से फरार हो गए।

मामले की छानबीन में जुटी अपराध शाखा ने 28 फरवरी को गैंग में शामिल जावेद उर्फ जुब्बी को बदरपुर इलाके से दबोच लिया। उसके बाद 25 अप्रैल को मो. कामिल नामक बदमाश को दबोचा गया। गैंग लीडर समेत बाकी आरोपियों की पुलिस को तलाश थी।

इस बीच सोमवार को अपराध शाखा के डीसीपी भीष्म सिंह, एसीपी केपीएस मल्होत्रा, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व पीसी यादव की टीम को सूचना मिली कि गैंग का मुखिया पाली गांव के पेट्रोल पंप के पास आने वाला है।

सूचना के बाद उसे दबोच लिया गया। सोमवार को ही बाकी तीनों आरोपियों को भी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन सभी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें