फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी पर बवाल, मीट की दुकानों में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोतस्करी को लेकर बुधवार को दो घंटे तक दिल्ली बार्डर पर बवाल हुआ। गोवंश चोरी कर रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


उन्होंने खजूरी पुस्ता मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। मुर्गा मीट और बाइक रिपेयरिंग की चार दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी तो पुलिस हरकत में आई।

दिल्ली और यूपी पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा और हालात काबू किए। लोगों का गुस्सा पुलिस के भी खिलाफ था कि गोवंश के मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती, जिस कारण गोतस्करी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नशीला इंजेक्शन देकर करते थे बेहोश

उधर, कर्णसिंह की शिकायत पर देर शाम लोनी पुलिस ने 150 पर उपद्रवियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। गोवंश चोरी के आरोप में अनवर और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला बार्डर का होने के कारण दिल्ली और लोनी पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। एसएलएफ वेदविहार कालोनी के लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम कालोनी में अंजलि फार्म हाउस के पास गोतस्करों ने एक गोवंश को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया।

रात करीब दो बजे छह-सात तस्कर मालवाहक लेकर आए और गोवंश को ले जाने लगे। लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और दबोचने की कोशिश की तो वे मालवाहक लेकर भाग गए।

मीट की तीन दुकानों में लगाई आग

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो आसपास की कई कालोनियों के सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों ने वहां तीन अन्य पशुओं के पुराने अवशेष पडे़ देखे तो आग बबूला हो गए। आरोप था कि अवशेष गोवंश के हैं और पुलिस की लचर कार्यशैली के  चलते मामले बढ़ रहे हैं।

गोतस्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह दस बजे लोगों ने कालोनी के सामने खजूरी-पुस्ता मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद सीओ बार्डर अरविंद यादव मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने जाम खोल दिया।

इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने दिल्ली सीमा में स्थित मुर्गा मीट की तीन दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके बाद एक बाइक और बाइक रिपेयरिंग की दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा, तब जाकर दोपहर 12 बजे स्थिति पर काबू पाया जा सका। दिल्ली से पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने दुकानों की आग बुझाई।
विज्ञापन

10 साल के बच्चे भी हैं गिरोह में

सड़कों पर घूमते आवार गोवंश तस्करों के निशाने पर हैं। लोगों का तो यहां तक दावा है कि यह सब अफसरों की जानकारी में होता है।

कुछ दिन पूर्व खन्नानगर कालोनी में भी टेंपो सवार बदमाशों ने एक गोवंश को नशीला इंजेक्शन लगाकर चोरी करने का प्रयास किया था। कालोनी में जाग होने के बाद आरोपी गोवंश को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे।

लोनी दिल्ली की सीमा से सटा है। दिल्ली में पशुओं की बहुत सी डेयरी हैं। जैसे ही गाय दूध देना बंद करती है, डेरी संचालक उसे आवारा छोड़ देते हैं। एमसीडी कर्मी अपना पीछा छुड़ाने के लिए आवारा गोवंश को लोनी सीमा में खदेड़ देते हैं। इस गिरोह में 10-12 वर्ष के बच्चे भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें