फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात, दोस्ती, रेप और चोरी, लड़का हुआ फरार

Sat, 26 Apr 2014 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीक ने लोगों का काम आसान किया है लेकिन इसी तकनीक ने कई लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। फरीदाबाद में में जब एक लड़के ने लड़की को धमकी दी कि वह उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा, तो उसके बाद मामला एक के बाद खुलता चला गया।
विज्ञापन


फरीदाबाद के एनआईटी की सुंदर कॉलोनी का रहने वाला आरुष वर्मा उर्फ साकिर फारुखी ने पहली ही मुलाकात में उस लड़की से दोस्ती बढ़ा ली थी। संजय कॉलोनी की रहने वाली वह लड़की उसकी दोस्ती के जाल में ऐसी उलझी कि मामला बहुत कुछ खोने के बाद पुलिस के थाने में आकर भी नहीं थम पाई है।

आरोप है कि आरूष उसे बार-बार फोन करके दोस्ती करने का दबाव बना रहा था, मना करने पर भी वह नहीं माना, 15 मई 2013 को जब वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी आरूष उसे अपने आईडिया कंपनी के शोरूम ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध करने पर थप्पड़ मारा और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसकी फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा, फोटो लौटाने के एवज में जेवरात मांगे। पीड़िता ने बताया कि जून 2013 में घर से एक सोने की चेन, लॉकेट और कान की दो जोड़ी बालियां चुरा कर अरोपी युवक की दी, लेकिन फिर भी आरोपी ने फोटो वापस नहीं किया।

पुलिस के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की मां ने घर में अपने जेवर ढूंढे लेकिन उसे नहीं मिले। लड़की से पूछताछ की गई तो उसने सारा मामला अपनी मां को बता दिया। लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने अपने बचाव में लड़की से जबरन एक पेपर पर लिखवाया लिया कि यदि लड़की के साथ कोई हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार उसके ही मां-बाप होंगे। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें