फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAX अस्पताल ने जिंदा बच्चे को मृत घोषित किया, मिले जांच के आदेश

Sat, 02 Dec 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में जिंदा बच्चे को मृत घोषित कर परिजनों को सौंपने के मामले में चिकित्सकों की लापरवाही पर दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
  विभाग 72 घंटे के अंदर स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट सौंपेगा। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे मामले में लापरवाह डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दूसरी तरफ महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी गहरी चिंता जताते हुए उचित जांच की मांग की है।   दरअसल, बृहस्पतिवार दोपहर बाद मैक्स अस्पताल में एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने इसमें से एक को तुरंत मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को थोड़ी देर बाद मृत बताकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

  परिजन रोते-बिलखते दोनों नवजात को लेकर घर की तरफ रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में मधुबन चौक के नजदीक एक नवजात के शरीर में हरकत हुई। परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां नवजात की हालत स्थिर है। जबकि दूसरे बच्चे की मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात मैक्स अस्पताल में हंगामा भी किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री 

max hospital
सत्येंद्र जैन के मुताबिक, मामला बेहद हैरान करने वाला है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली। जांच का आदेश अधिकारियों को दे दिया गया है।   72 घंटे के अंदर प्राथमिक रिपोर्ट मंगाई है। वहीं, एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिपोर्ट देनी होगी। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।   स्वाति मालीवाल ने आश्चर्य जताते हुए घटना को भयावह बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सही तरीके से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें