फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : अध्यक्ष की 8 सीटों के साथ हाथी ने पछाड़ा भाजपा को

Sat, 02 Dec 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में जिले की नगर पालिका अध्यक्ष की पांच सीटों और नगर पंचायत अध्यक्षों की तीन सीट पर बसपा ने कब्जा कर लिया। भाजपा के प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष की दो और दो ही नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों कमल खिला पाए।
विज्ञापन


नगर पंचायत की एक सीट पर सपा को कामयाबी मिली है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत की चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया है। शुक्रवार को नगर के डीएवी इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज में व जिले की सभी तहसीलों में मतगणना हुई।

शुरू से ही सत्ता से दूर चल रही बसपा ने बढ़त बनाए रखी। मतगणना समाप्त होते-होते सबको चौंकाते हुए बसपा ने जिले की नौ नगर पालिका तथा आठ नगर पंचायतों सीटों में से 8 सीटों पर अपना कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रत्याशी केवल चार नगर पालिका-पंचायत में ही जीत सके। सपा के प्रत्याशी केवल एक सीट पर विजय पताका फहरा सके। चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना कब्जा जमाया। सभासदों के मामले में भी भाजपा को बड़ी संख्या में वार्डों पर मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ से काफी पीछे रह गए।
विज्ञापन

नगर पालिका से विजयी प्रत्याशी

बुलंदशहर से मनोज गर्ग (भाजपा), सिकंदराबाद से बब्बो परवीन (बसपा), खुर्जा से परवीन फड्डा (बसपा), स्याना से नंदराम जाटव (निर्दलीय),
डिबाई से कयाम गाजी (बसपा), अनूपशहर से ब्रजेश कुमार शर्मा (बसपा), शिकारपुर से फूलबती राणा (बसपा), गुलावठी से काले पहलवान (निर्दलीय), जहांगीराबाद से सूरज भान (भाजपा)।

नगर पंचायत से विजयी प्रत्याशी
बीबीनगर से महेश रुणकीवल (भाजपा), खानपुर से मुस्तफा कमाल (बसपा), ककोड़ से कुंवर रिजवान (बसपा), छतारी से अशरफ कुरैशी (बसपा), नरौरा से विवेक वशिष्ठ (भाजपा), बुगरासी से आरिफ (निर्दलीय), औरंगाबाद से अख्तर मेवाती (निर्दलीय), पहासू से शबनम इकबाल (सपा)। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें