कोतवाली क्षेत्र के कनारसी गांव से बागपत की एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। रिश्तेदारों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक कनारसी गांव के रवि के रिश्तेदार योगेंद्र की पत्नी सीमा (26) 15 फरवरी को गांव आई थी।
अगले दिन वह गांव से अपने बीमार चचेरे भाई को देखने की बात कहकर गई थी। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला है। छह माह पूर्व ही सीमा की शादी गांव कोठरी जिला बागपत के योगेंद्र के साथ हुई थी। योगेंद्र रवि का रिश्तेदार बताया गया है। पुलिस और परिजन विवाहिता की तलाश में जुटे हैं।