कोटगांव फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर योगेश उर्फ मोहित (28) की मौत हो गई। जांच अधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि योगेश पब्लिकेशन कंपनी में जॉब करता था।
करवाचौथ की वजह से जल्दी घर जा रहा था। मोबाइल पर बात करते हुए वह चलती ट्रेन में चढ़ रहा था। उसका पैर फिसल गया। दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए और सिर जमीन में लगा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। योगेश पिलखुवा थाना क्षेत्र के कस्तला कासमाबाद का रहने वाला था। चौधरी मोड़ केपास पब्लिकेशन कंपनी में काम करता था।
वह कोटगांव फाटक से ट्रेन में जाता था। करवाचौथ की वजह से वह थोड़ा जल्दी कंपनी से घर जाने केलिए निकल गया था। हादसे के बाद लोगों का हुजूम लग गया।
सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उसके मोबाइल में मिले घर केनंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक केपरिवार में कोहराम मचा है।
पहले भी हुए हादसे
कविनगर में ईयरफोन लगाकर चल रहे दो छात्र ट्रेन की चपेट में आए।
सिहानी गेट में ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया।
साहिबाबाद में ईयरफोन लगाकर चल रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आए।
मसूरी में मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा युवक ट्रेन से कटा।