फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के मैनेजर ने फोन पर लालकिले को उड़ाने की दी धमकी, आईबी कर रही पूछताछ

Sun, 16 Jul 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल किले की सुरक्षा
विज्ञापन
मोबाइल पर गलत नंबर लगने के बाद मजाक में लालकिले उड़ाने की धमकी देना एक होटल मैनेजर को भारी पड़ गया। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त टीम की पूछताछ में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आयी। पहाडग़ंज थाना पुलिस ने धमकी देने वाले होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान महरूप (22) के रूप में हुई है।

शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम उसने रोहिणी में रहने वाले एक दोस्त को फोन किया था। फोन गलती से निलेश नामक युवक को लग गया।
विज्ञापन


गलत नंबर लग जाने व निलेश से कुछ कहासुनी होने पर उसने मजाक में उसे लालकिले को उड़ाने की धमकी दे दी। निलेश ने शहर के सजग नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाते हुए इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया

लाल किला - फोटो : PTI
साथ ही उस मोबाइल नंबर की भी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस की टीम ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया। नंबर का लोकेशन पहाडग़ंज का आ रहा था। इस बात की जानकारी पहाडग़ंज थाना प्रभारी आईके झा को दी गयी।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उस नंबर के इस्तेमालकर्ता की पहचान की और रविवार सुबह आरोपी महरूप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महरूप पहाडग़ंज स्थित एक होटल का मैनेजर है।

मैनेजर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसी की टीम व स्पेशल सेल की टीम पहाडग़ंज थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने महरूप के बारे में सारी जानकारी हासिल की, उसके किसी भी आतंकी संगठन से संपर्क नहीं होने और मजाक में इस तरह की हरकत करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें