फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का मर्डर कर चाकू से काट ली अपनी दोनों हाथों की नस, फिर आया ये ट्विस्ट

Sun, 03 Jun 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file
विज्ञापन
संगम विहार में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने पहले फांसी लगाने की कोशिश की, जब वह फांसी नहीं लगा पाया, तो दोनों हाथों की नसें काट ली। वह बत्रा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


 

file photo
पुलिस ने पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि संगम विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश के लिए एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी दोनों के बीच कलह की वजह थी।
 

crime in delhi
डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह बत्रा अस्पताल से सूचना मिली थी कि पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ज्योति (26) को मृत हालत में लाया गया है, जबकि पति उमेश (37) ने अपने दोनों हाथों की नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। संगम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

demo pic
डीसीपी ने बताया कि उमेश ने शुरुआती बयान में बताया कि वह पत्नी ज्योति के साथ डी-ब्लॉक की गली नंबर तीन में रहता है। मूलरूप से यूपी का रहने वाला उमेश ऑटो ड्राइवर है। दोनों की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी है। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि एक जून की सुबह भी दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। झगड़े में उमेश ने ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

demo pic
ज्योति की बहन प्रीति ने बताया कि उमेश हमेशा ज्योति के साथ मारपीट करता रहता था। उमेश शराब पीकर मारपीट करता था। उमेश ने एक बार ज्योति की इतनी पिटाई की थी कि वह बेहोश हो गई थी। प्रीति का कहना है कि ज्योति जब भी घर आती थी, तो कहती थी कि उमेश दहेज मांगता है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि उमेश शराब पीने का आदि है। वह शराब पीकर झगड़ा करता रहता था। वह ऑटो चलाने नहीं जाता था, इस कारण कोई आय नहीं होती थी। इस कारण झगड़ा होता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें