प्रदेश में आज एक बार फिर ममता शर्मशार हो गई। नौ महीने अपनी कोख में रखने के बाद अपने कलेजे के टुकड़े को झाड़ियों में छोड़ गई। ऐसे में कुछ देर रोने के बाद नवजात की सांसों की डोर टूट गई।
चौंकाने वाला ये पूरा मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है। यहां शहर के पास ही नाई थाना इलाके में कमली गांव स्थित है। आज अलसुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास ही झाड़ियों में एक नवजात रो रहा है। इस पर थानाधिकारी नाथूसिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत नवजात को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां बताया गया कि नवजात का 5 से 7 घण्टे पहले ही जन्म हुआ था। इसी दौरान आज इलाज के दौरान ही नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास हुए प्रसव की भी जानकारी जुटाई जा रही है।