दिल्ली के जफरपुर इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक महिला को गोली से मारने का प्रयास किया गया पर यह प्रयास नाकामयाब रहा।
वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया। ये घटना दिल्ली के जफरपुर की है जहां ज्योति नाम की एक महिला को तपन नाम के युवक ने गोली मारने का प्रयास किया।
अपनी इस कोशिश में तपन कामयाब भी हो जाता पर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार ज्योति और तपन में पहले से ही जान पहचान है। ज्योति के पति और तपन का काफी समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है।
कहा जा रहा है कि ये हत्या का प्रयास उसी झगड़े का बदला लेने के लिए किया गया है। पुलिस तपन को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।