ग्रेटर नोएडा में दनकौर के मंडपा गांव में बृहस्पतिवार रात एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया। पीड़ित का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मंडपा निवासी शबनम और मोहसिना की शादी पांच साल पहले दादरी के राव नगर निवासी दो युवकों से हुई थी। पीड़िता शबनम ने बताया कि दोनों ही बहनों के पति अवैध काम करते हैं।
उन्होंने कई बार मायके में इसकी शिकायत की, जिससे चिढ़कर ससुरालवालों ने छोटी बहन मोहसिना को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मोहसिना के पति ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली।