फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में यौन अपराधों का सिलसिला लगातार जारी

Sat, 05 Jul 2014 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश के राज में महिलाओं पर हो रहे यौन अपराधों का सिलसिला लगातार जारी है। बदायूं में अब एक विवाहिता से गैंगरेप की खबर है तो वहीं, सिद्धार्थनगर में अगवा कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन


वृंदावन में दर्शन करने आई एक वृद्धा के साथ बलात्कार किया गया तो बहराइच में एक लड़की को बेचे जाने की खबर है।

सिद्धार्थनगर में शौच के लिए जा रही किशोरी को उसके गांव के ही एक युवक ने अगवा कर दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के घर से किशोरी को बरामद कर बिना मेडिकल परीक्षण घरवालों को सौंप दिया।

शौच के लिए गांव के बाहर गई थी किशोरी

इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने एसपी से करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इटवा क्षेत्र निवासी एक किशोरी (15) दो जून की शाम शौच के लिए गांव के बाहर गई थी।

बताया जाता है कि पहले से घात लगाए गांव के ही युवक ने उसका अपहरण कर लिया। अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर होने के बाद जब किशोरी घर नहीं आई तो परिजन उसे खोजने निकले।

गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह एक युवक उसे ले जा रहा था। इस पर पीड़ित परिवार ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने युवक के घर से किशोरी को बरामद कर लिया।

बदायूं में विवाहिता के साथ गैंगरेप

पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराना चाह रहा था, लेकिन पुलिस ने नहीं दर्ज दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी का बिना मेडिकल कराए ही सौंप दिया गया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार शुक्र्तवार को एसपी से करने पहुंचा। उसने मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है।

इस संबंध में एसओ रवि राय ने बताया कि इस मामले में गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों की शादी करने का निर्णय लिया गया था। अगर पीड़ित परिवार मुकदमा पंजीकृत कराना चाहता है तो दर्ज किया जाएगा।

वहीं, बदायूं के बिसौली इलाके में भी आम के बाग में देर रात बाग की रखवाली कर रहे पति को खाना देकर लौट रही विवाहिता से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वहशियों ने महिला के हाथ में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया।

पति को आता देखकर तीनों दरिंदे भाग गए

पति बेहोशी की हालत में पत्नी को घर ले गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक युवक कोतवाली के पीछे आम के बाग की रखवाली करता है।

गुरुवार की रात नौ बजे उसकी पत्नी बाग में ही खाना देने आई थी। पति को खाना खिलाकर जब विवाहिता वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में ही घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसे दबोच लिया।

वह कुछ समझ पाती तब तक एक दरिंदे ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। तीनों ने बारी-बारी विवाहिता से बलात्कार किया। इस दौरान विवाहिता ने विरोध किया तो उसके हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया।

बेहोशी की हालत में पत्नी को घर ले गया पति

विवाहिता के चीखने पर उसका पति दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गया। पति को आता देखकर तीनों दरिंदे भाग गए। गंभीर अवस्था में पति अपनी पत्नी को घर लेकर आया।

रात में ही दंपति कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई। जानकारी होते ही प्रभारी कोतवाल जीत सिंह ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति पता की। पूरी रात पुलिस और पीड़ित परिवार वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी रही।

बिसौली में एक माह में नगर में सामूहिक दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। बता दें कि लगभग 25 दिन पहले नगर में ही बिल्सी रोड पर एक विवाहिता से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

ये घटना आजमगढ़ की है यहां अहरौला के एक गांव में गुरुवार की शाम किशोर ने आम बीनने गई आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने अंबेडकर नगर जिले में छापा मार कर आरोपी को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बालिका गुरुवार की शाम घर से थोड़ी दूर स्थित बाग में आम बीनने गई थी।

वहां मौजूद गांव का एक किशोर बालिका को आम देने का लालच देकर दूसरे बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर कई लड़के वहां पहुंच गए, तब तक आरोपी फरार हो गया।

वृंदावन दर्शन करने आई वृद्धा के साथ दुष्कर्म

घर वालों ने रात में ही किशोर को अंबेडकर नगर जिले में स्थित उसके ननिहाल भिजवा दिया। बालिका के घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो वे आरोपी किशोर को खोजने लगे।

इस दौरान दोनों परिवारों में विवाद की नौबत आ गई। लेकिन गांव के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। शुक्रवार को बालिका के पिता ग्राम प्रधान के साथ अहरौला थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

वहीं, आगरा से वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने और परिक्रमा देने आई वृद्धा के साथ उसी के गांव के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। थाने पहुंची वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल, रिपोर्ट दर्ज

आगरा के एक गांव की मूल निवासी और दिल्ली के थाना शास्त्री नगर क्षेत्र की हाल निवासी 76 वर्षीय महिला एक जुलाई को अकेली मंदिरों के दर्शनार्थ मथुरा बस स्टैंड पर उतरीं।

वहां उन्हीं के गांव का रहने वाला धीरेंद्र शर्मा मिल गया। वह महिला को अपने साथ वृंदावन लाया और उनके साथ वृंदावन परिक्रमा कर मंदिरों में दर्शन किए। इसके बाद धीरेंद्र महिला को एक धर्मशाला में ले गया।

महिला का आरोप है कि उसने वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर महिला ने परिवारीजनों को इससे अवगत कराया। शुक्रवार को पीड़िता के परिवारीजनों ने कोतवाली में धीरेंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी घटनास्थल वाली धर्मशाला में कर्मचारी बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें