वह कई बार यह हरकत कर चुकी थी। सलमान पहाड़गंज पहुंचा। रास्ते में उसने शराब खरीदकर पी। पहाड़गंज में सलमा धनंजय के साथ सड़क की पटरी पर बैठी मिली। सलमान को देखते ही दोनों भागने लगे।
सलमान ने पीछा कर धनंजय को दबोचा तो दोनों में मारपीट होने लगी। धनंजय और सलमा एक-दूसरे से प्रेम करने की बात चिल्लाकर कहने लगे। धनंजय ने सलमान पर चाकू से हमले किए।
कई वार करने के बाद उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। सलमान को अस्पताल पहुंचाकर धनंजय को गिरफ्तार कर लिया गया।
सलमान का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से मिलीभगत कर बेहद हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला हत्या के प्रयास का है, लेकिन पुलिस ने चाकू मारने की धारा 324 के तहत दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सलमान की एमएलसी के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है।
काफी लंबे समय से है प्रेम प्रसंग
सलमान ने पुलिस से कहा है कि उसकी पत्नी कई साल से मना करने के बाद भी पहाड़गंज के धनंजय से मिलती रही है। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ।
सलमा धनंजय से मिलने चली गई। पकड़े जाने के बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर धनंजय का पक्ष लेकर उससे प्यार करते रहने की बात दोहराती रही।