फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने किया ऐसा काम कि जान कर कांप जाएगी रूह..

Sun, 18 Feb 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
murder by hammer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में अपने पड़ोसी को ऐसी मौत दी जो आप सोच भी नहीं सकते..

विज्ञापन


पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। दोनों एक ही घर के दो अलग-अलग कमरों में रहते थे।

 

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में मृतक के छोटे भाई ने थाना एक्सप्रेसवे में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मूलरूप से थाना मुंडेरवा गांव गरबाहा जिला बस्ती निवासी जयमंगल (45) के रूप में हुई है।

 

वह नोएडा में एक्सप्रेसवे किनारे स्थित रोहिल्लापुर गांव में जगदीश के मकान में कई साल से किराए पर रह रहा था। जयमंगल के साथ उसका भतीजा सुनील भी किराए पर रहता है।

 

इसी मकान के दूसरे कमरे में पैंगबरपुर फतेहपुर निवासी विजय शंकर (40), पत्नी पुष्पा (35) और चार छोटे बच्चों (दो लड़के-दो लड़की) के साथ रहता है। जयमंगल सेक्टर-132 में एशियन पेंट्स के गोदाम में मजदूरी करता था।

 

उसका भतीजा सुनील भी कहीं मजदूरी करता है जबकि विजय सेक्टर-132 व 135 आसपास ई-रिक्शा चलाता है। विजय को संदेह था कि उसकी पत्नी का जयमंगल से अवैध संबंध है। इसके लिए वह कई बार पत्नी से मारपीट भी कर चुका था।

विज्ञापन

हत्या के लिए लाया था कुल्हाड़ी

murder by hammer - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर करीब दो बजे जयमंगल घर पर खाना खाने आया था। उसके पीछे विजय भी घर पहुंच गया। जयमंगल दोनों कमरे के बीच में पड़ी चौकी पर रखे पानी से हाथ धो रहा था तभी विजय ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से दो-तीन बार जोरदार हमला कर दिया।
 
हत्या के बाद विजय फरार हो गया। थाना एक्सप्रेस-वे प्रभारी वेदपाल पुंडीर ने बताया कि जयमंगल का छोटा भाई राम ललित भी रोहिल्लापुर गांव में ही अलग कमरा लेकर किराए पर रहता है।
 
सूचना पाकर वह मौके पर पहुंच गया था। उसी ने विजय के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध संबंधों के शक की बात विजय की पत्नी पुष्पा ने ही बताई है।
 
थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी विजय ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर जयमंगल पर हमला किया था। वह ई-रिक्शा चलाता है। ऐसे में उसके पास कुल्हाड़ी का कोई काम नहीं है।
 
फिर उसके कमरे में कुल्हाड़ी क्यों थी। कहीं वह हत्या के लिए ही तो कुल्हाड़ी लेकर नहीं आया था। सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें